UDID Card (Swavlamban Card): ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस और डाउनलोड कैसे करें?

भारत सरकार ने दिव्यांगजनों (PwDs) के लिए Unique Disability ID (UDID) परियोजना शुरू की है। इसे 'स्वावलंबन कार्ड' भी कहा जाता है। यह एक ऐसा कार्ड है जो पूरे देश में मान्य है, अब आपको अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग विकलांग प्रमाण पत्र बनाने की आवश्यकता नहीं है।

नीचे दिए गए UDID Dashboard का उपयोग करें और अपनी सेवा चुनें:

UDID Card (स्वावलंबन कार्ड) क्या है?

UDID कार्ड का पूरा नाम Unique Disability ID है। यह भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए जारी किया गया एक विशिष्ट पहचान पत्र है। इसमें एक QR कोड होता है जिसे स्कैन करके व्यक्ति की विकलांगता और व्यक्तिगत विवरण की पुष्टि की जा सकती है।

UDID Card बनवाने के फायदे

  • अब दस्तावेजों की फाइल साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं।
  • यह कार्ड पूरे भारत में मान्य है।
  • रेलवे पास, बस पास और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी।
  • भविष्य में सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे इसी से लिंक होगा।

UDID Card के लिए आवेदन कैसे करें? (Steps)

  1. ऊपर दिए गए टूल में "Apply for New Card" पर क्लिक करें।
  2. फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता और विकलांगता विवरण भरें।
  3. अपना पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  4. CMO या मेडिकल अथॉरिटी से वेरीफाई होने के बाद आपका कार्ड बन जाएगा।
नोट:
अगर आपके पास पहले से पुराना ऑफलाइन विकलांगता प्रमाण पत्र (Disability Certificate) है, तो भी आपको UDID कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. UDID कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

आप अपनी Enrollment Number या UDID Number का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें और "Download your e-UDID Card" विकल्प पर क्लिक करें।

2. आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

ऊपर दिए गए "Track Application Status" बटन पर क्लिक करें और अपना आवेदन नंबर (Enrolment ID) डालें।


Disclaimer: यह वेबसाइट सरकारी नहीं है। यह पेज केवल जानकारी के लिए है। आधिकारिक कार्य के लिए swavlambancard.gov.in पर जाएं।

|