PPP Haryana: Family ID Download, Status Check & Update Online (2026)

हरियाणा सरकार ने राज्य के हर परिवार के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) अनिवार्य कर दिया है। चाहे राशन कार्ड हो, बुढ़ापा पेंशन हो या स्कॉलरशिप, बिना Family ID के आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

नीचे दिए गए PPP Dashboard से आप अपनी फैमिली आईडी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Parivar Pehchan Patra (PPP) क्या है?

परिवार पहचान पत्र हरियाणा सरकार द्वारा जारी किया गया एक 8 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र (Unique ID) है। इसमें पूरे परिवार का डेटा होता है। अब हरियाणा में राशन कार्ड बनवाने, कॉलेज में एडमिशन लेने या सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए PPP अनिवार्य है।

Family ID कैसे डाउनलोड करें? (Process)

  1. ऊपर दिए गए डैशबोर्ड में "Update / Search Family ID" पर क्लिक करें।
  2. अगर आपके पास Family ID है तो "Yes" चुनें, नहीं तो "No" चुनकर अपना आधार नंबर डालें।
  3. आपके लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
  4. अब आपकी फैमिली डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी।
  5. आप यहाँ से अपनी ID का प्रिंट ले सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
जरुरी जानकारी:
अगर आपकी फैमिली आईडी में आय (Income) गलत है, तो आप 'Report Grievance' वाले विकल्प पर जाकर आय संशोधन (Income Correction) के लिए रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।

PPP के प्रमुख लाभ

  • राशन कार्ड: अब BPL राशन कार्ड अपने आप फैमिली आईडी की आय के आधार पर बन रहे हैं।
  • पेंशन: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, यह PPP से लिंक है।
  • स्कॉलरशिप: छात्रों की छात्रवृत्ति सीधे बैंक खाते में आती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. क्या फैमिली आईडी में सदस्य जोड़ सकते हैं?

हाँ, आप 'Update Family Details' ऑप्शन में जाकर नए सदस्य (जैसे नवजात शिशु या पत्नी) को जोड़ सकते हैं। इसके लिए नजदीकी CSC सेंटर जाना बेहतर रहेगा।

2. मेरी फैमिली आईडी में इनकम 'Verified' नहीं है, क्या करूँ?

इसके लिए आपको लोकल कमिटी द्वारा वेरिफिकेशन का इंतज़ार करना होगा या आप Grievance पोर्टल पर रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।


Disclaimer: यह ब्लॉग पोस्ट केवल जानकारी के लिए है। हम हरियाणा सरकार से जुड़े नहीं हैं। आधिकारिक कार्यों के लिए meraparivar.haryana.gov.in पर जाएं।

|